राजभवन में दया सिंह सम्मानित; भोले बाबा की बारात के सफल आयोजन के लिए राज्यपाल ने किया सम्मान

  • महाशिवरात्रि में भिलाई में निकली भोले की भव्य बरात
  • बोल बम सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह की राज्यपाल ने की तारीफ
  • राज्यपाल ने बाबा की बरात की पूरी कवरेज देखी

भिलाई। भिलाई में भोले बाबा की बारात के सफल आयोजन पर बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह का राजभवन में सम्मान किया गया। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने दया सिंह को राजभवन बुलाया और उनके सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

अनुसुइया उइके ने आयोजन को लेकर कहा कि, आयोजन सफल रहा। इसके लिए दया सिंह और उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। व्यस्तता के बीच वे नहीं आ पाई लेकिन उन्होंने पूरे कार्यक्रम का कवरेज देखा है और उन्होंने इसकी तारीफ की है।

इसके लिए बकायदा दया सिंह को राजभवन में बुलावा आया और दया सिंह को राजभवन से सम्मान मिला। दया ने आभार जताया है।

Exit mobile version