सीनियर सिटीजंस से पार्षद दया ने कराया गणेश पंडाल-भवन का लोकार्पण: लोगों की मांग पर कराया निर्माण…अब मिलेगी बड़ी राहत

भिलाई। खुर्सीपार में वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड की तस्वीर अब बदलने लगी है। भाजपा पार्षद दया सिंह जब से इस वार्ड के पार्षद बने हैं, तब से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। पार्षद दया सिंह की पहल से अब वार्ड में गणेश पंडाल और भवन का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण वार्ड पार्षद दया सिंह ने वार्ड में रहने वाले सीनियर सिटीजंस से कराया। सीनियर सिटीजंस और वार्डवासियों के हाथों लोकार्पण कराने के पीछे दया सिंह का कहना है कि ये वार्ड के अभिभावक हैं। इनके बिना सब अधुरा है। इसलिए इनके हाथों से लोकार्पण करना किसी शुभ काम से कम नहीं है। दया सिंह ने बताया कि वार्डवासी लंबे समय से गणेश पंडाल व भवन की मांग कर रहे थे। लोगों की भावनाओं के अनुरूप प्रस्ताव बनाया गया और निगम से काम कराया गया। अब गणेश पंडाल और भवन बन जाने से गणेश चतुर्थी में बप्पा को बिठाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
दया सिंह ने पंडित राम शबद शर्मा, श्री श्याम लाल सिंह, राम आसरे भारती, बृजमोहन पांडेय, श्याम बिहारी पाल, शिव प्रसाद मौर्या, रामप्यारे फौजी, लक्ष्मी राम, सुलेखा सिंह, प्रभा सिंह, गुड़िया नारोने के हाथों गणेश पंडाल और भवन का लोकार्पण कराया। दया सिंह ने बताया कि, लोकार्पण के दौरान 11 किलो लड्‌डू का भोग लोगों में वितरण किया गया। लोगों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी। लोगों की मांग पूरी होने पर सभी खुश थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...