खुर्सीपार में केंद्रीय विद्यालय खोलने की डिमांड दिल्ली पहुंची: केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सरकार से दया सिंह ने की मुलाकात…केंद्र सरकार से मिल सकती है हरी झंडी

भिलाई। इन दिनों भाजपा पार्षद और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह दिल्ली दौरे पर है। आज लगातार दूसरे दिन दया सिंह ने किसी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की है।

आज दया ने केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। इसमें सबसे प्रमुख बिंदू खुर्सीपार में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की है। दया सिंह ने खुर्सीपारवासियों के लिए यह डिमांड की है। केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सुभाष सरकार को दिए ज्ञापन में पूरी बातों का जिक्र है।

दया की मांग पर केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इस विषय को प्रमुखता से दिखवाएंगे। खुर्सीपार इलाके में जमीन का प्रबंध कर लीजिए, मैं स्वीकृति को लेकर दिशा-निर्देश जारी करूंगा। दया ने केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री को दिए ज्ञापन में बताया है कि भारत सरकार की सबसे बड़ी यूनिट भिलाई स्टील प्लांट, दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित है।

भिलाई स्टील प्रबंधन लगातार अपने स्कूलों को बंद कर रहा है। अब तक 60 से ज्यादा स्कूल बंद हो चुके हैं। ऐसे में भिलाई शहर में शिक्षा को लेकर पालकों में असुविधा जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। केंद्रीय संस्थान में कर्मियों की संख्या हजारों में होने की वजह से एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना दुर्ग जिले के भिलाई शहर के खुर्सीपार इलाके में होना चाहिए।

केंद्रीय विद्यालय की डिमांड लंबे समय से हो रही है। ऐसे में सरकार की ओर से इस दिशा में बेहतर सकारात्मक पहल की जाए। ताकि शिक्षा की दिशा में हमारा भिलाई आगे बढ़ सके। इसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने तेज...

दुर्ग। जैसे जैसे लोकतंत्र का महापर्व सात मई नजदीक आ रहा वैसे वैसे कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा के युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी राजेंद्र साहू...

कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है केंद्रीय गृह...

रायपुर। छतीसगढ़ में दूसरे चरण में चुनाव कल यानी 26 अप्रैल को है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश कल, 26 अप्रैल को...

राजनांदगांव सहित इन लोकसभा सीट के लिए कल होगा...

राजनांदगांव सहित इन लोकसभा सीट के लिए कल होगा मतदान कांकेर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट के लिए हुए पहले चरण के मतदान के बाद...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसंपर्क लगातार जारी: शहर...

दुर्ग। दुर्ग शहर के वरिष्ठ नेताओं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं...

ट्रेंडिंग