केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते को बाबा की बारात का आमंत्रण: आशीर्वाद लेने भिलाई आने का वादा… अध्यक्ष दया सिंह ने दिया आमंत्रण कार्ड

– रायपुर पहुंचे केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री से दया सिंह ने की मुलाकात
– निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा वोट से चुनाव जीतने के लिए केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने दया सिंह को दी बधाई
– दया से केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने कहा-जनसेवा के क्षेत्र में यूं ही करते रहें बेहतर काम, भोलेनाथ की बनी रहेगी कृपा

भिलाई। 13 साल से हर महाशिवरात्रि में भिलाई में निकलने वाले भोले बाबा की बारात में इस साल केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आ सकते हैं। उन्होंने आयोजक बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति को आश्वासन दिया है कि वे भोले बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए भिलाई आएंगे। समिति अध्यक्ष व पार्षद दया सिंह ने आज रायपुर में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान दया सिंह ने केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते को आमंत्रण कार्ड दिया।

आमंत्रण कार्ड देते हुए दया ने कहा, बाबा की भक्ति में लीन होकर एक मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले नाथ की बारात निकलेगी। इस बारात में हजारों लोग शामिल होंगे। केरल की पांच विशेष झांकी रहेगी। वहीं 100 से ज्यादा झांकी भोलेनाथ की लीला को दिखाएंगे। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने कहा, आयोजन की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस तरह के आयोजन करते रहें। अब पार्षद बनकर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाओं और जनसेवा के कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्देश्य को पूर्ति करें। कुलस्ते ने कहा कि, वे महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए भिलाई आने की कोशिश करेंगे। खुर्सीपार से निकलने वाले भोले बाबा की बारात में शामिल होने की कोशिश भी करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...