भाजपा पार्षद दया सिंह ने सदन में लगाए सबसे ज्यादा सवाल, सफाई और निगम की आर्थिक संकट का मुद्दा उठाया, शहर सरकार को हर मोर्चे पर घेरा

भिलाई। नगर निगम भिलाई की सामान्य सभा में भाजपा पार्षद दया सिंह ने कांग्रेस की शहर सरकार को हर मोर्चे पर घेरा। सामान्य सभा शुरू होते ही सदन को दया सिंह ने मुद्दे को उठाकर गरमाया। जनहित से जुड़े विषयों को दया ने गंभीरता से उठाया। 70 वार्डों में दया सिंह ने सबसे ज्यादा तीन सवाल सदन में लगाया। जिसका जवाब शहर सरकार ने कागज में तो दे दिया लेकिन सबके सामने खड़े होकर सक्षम नजर नहीं आए। दया सिंह ने बताया कि, शहर की सफाई व्यवस्था चौपट है। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। पिछले दिनों डायरिया से दो लोगों की मौत हुई। डायरिया से जिनकी मौत हुई, उन्हें श्रद्धांजलि देने का मुद्दा उठाया। इस पर सत्तापक्ष पहले सहमत नहीं दिखा बाद में सहमत हुए। दया सिंह ने इस पर काफी देर तक बहस की। दया सिंह ने बताया कि, निगम के इतिहास में पहली बार निगम की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। इस पर शहर सरकार की ओर से ढंग से जवाब नहीं आया। दया ने बताया कि सफाई ठेकेदार को दिए जाने वाले एक्सटेंशन का विरोध किया। जिस पर सभापति ने आपत्ति दर्ज की है। इसके अलावा बिजली, पानी और सड़क समेत मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से सदन में उठाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बुजुर्ग से...

दुर्ग। जिले में क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कराने और ज्यादा लाभ दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 59 वर्षीय बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया...

CG- 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पढ़ाई में...

खैरागढ़। 12वीं की छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा...

छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल ने की सुसाइड, घर में...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के छुरा नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में गोल्ड...

CG में पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने की...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बांकीमोंगरा क्षेत्र...