खुर्सीपार में दया सिंह का जनता दर्शन का दूसरा रविवार: पेयजल संकट से निपटने 6 बोरिंग को तत्काल शुरू कराया, 4 बेटियों की शादी के लिए परिजनों की मदद की, छुट्‌टी के दिन कराया पेंशन प्रकरण का निराकरण

– हर सप्ताह वार्ड-44 खुर्सीपार में दया सिंह लगा रहे हैं जनता दर्शन चौपाल
– सड़क, नाली समेत अन्य समस्याओं को लेकर पहुंचे थे लोग
– दया सिंह को सैकड़ों लोगों ने बताई समस्या

भिलाई। मुख्यमंत्री या कलेक्टर दर्शन की तर्ज पर खुर्सीपार के वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में जनता दर्शन के दो सप्ताह पूरे हो गए। आज दूसरे सप्ताह में श्रीराम चौक के पास जनता दर्शन की चौपाल लगाई गई। भाजपा के वार्ड पार्षद दया सिंह ने इसकी शुरुआत की है। जिस तरह मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता और कलेक्टर दर्शन में कलेक्टर अपने जिला की जनता की समस्या को सुनकर उनका निराकरण करते हैं।

ठीक उसी तरह अब पार्षद व बोलबम कल्याण व जनसेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह अपने वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में जनता की समस्याओं को सुना और समस्याओं का तत्काल समाधान कराया।

भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि आज जनता दर्शन वार्ड-44 के श्रीराम चौक के पास लगाया गया। जहां वार्ड की जनता कामकाजी व फुटकर व्यवसायी सहित नौकरीपेशा है, जो समय के अभाव में अपनी समस्या अपने जनप्रतिनिधि के समक्ष नहीं रख पाते।

इसलिए उन्होंने अपने वार्ड में जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत उनके मोहल्लो में उनके द्वार के पास जाकर उनकी समस्याओं के निराकरण एवं सुझावों के लिए मुलाकात करने का फैसला किया। पहले दिन जनता दर्शन में काफी लोग पहुंचे। ये सब निगम के अधिकारियों के अनसुने करने वाली कार्यशैली से परेशान है। अब उन्हें उम्मीद और राहत दोनों मिल रही है।

हर रविवार को लगेगा जनता दर्शन, स्थान होंगे परिवर्तन
दया सिंह ने बताया कि, पहला जनता दर्शन जलाराम मंदिर में लगा। तीसरा रविवार डॉ. अंबेडकर मंच और चौथा रविवार पार्षद कार्यालय में जनता दर्शन लगाया जाएगा। यह दर्शन प्रति रविवार को सुबह 7 से 10 बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की है कि जनता दर्शन में उपस्थित होकर अपनी समस्या को बताएं और उनका समाधान पाएं।

जनता दर्शन में लोगों को मिला समाधान, लोगों ने जताया आभार
– मोहल्ले की 6 बोरिंग बंद पड़ी हुई थी। इसे दया सिंह ने तत्काल शुरू कराया।
– 4 बेटियों की शादी के लिए दया सिंह ने आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ाया। इससे परिजन खुश हुए और उन्होंने दया सिंह को ढेर सारा आशीर्वाद दिया।

– राशन कार्ड की समस्या थी और पेंशन के लिए बैंक बदलने की वजह से लोग परेशान थे। छुट्‌टी के दिन भी तत्काल बैंक मैनेजर से चर्चा पेंशन प्रकरण का निराकरण कराया।
– जिन लोगों का कहीं भी मकान नहीं है, उनके लिए सरकार योजना चला रही है। ऐसे वार्ड के 78 लोगों का फॉर्म भराया गया।
– पिछले सप्ताह दया सिंह ने वार्ड में पानी टैंकर शुरू कराया था। वे लोग पहुंचे और उन्होंने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – मांस-मटन की बिक्री पर रोक: बेचते पकड़े...

Ban on sale of meat and mutton रायपुर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 12 तारीख को शहर में मांस-मटन बेचने के लिए प्रतिबंध लगाया गया...

CG – एक्शन में डिप्टी CM साव: कुम्हारी नगर...

Deputy CM Saw in action कुम्हारी। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान अपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड संधारण,...

समाधान शिविर में ग्रामवासियों का जल्द बना राशन कार्ड,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 08 अप्रैल से 31 मई तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार...

दुर्ग में CMO सस्पेंड: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभागीय कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण दुर्ग जिले के भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य...

ट्रेंडिंग