दया सिंह के जनता दर्शन में भीड़: चौपाल में समस्या बताने पहुंच रहे लोग…तत्काल पानी का कराया समाधान, बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद भी दी, काम से खुश होकर लोगों ने खिलाए दूध-दही

भिलाई। खुर्सीपार वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड का राऊत पारा। पार्षद दया सिंह अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचते हैं। अपनी चौपाल लगाते हैं, जिसका नाम उन्होंने जनता दर्शन रखा है। आज सुबह-सुबह राऊतपारा में दया सिंह ने चौपाल लगाया। जहां लोग दया सिंह की कार्यशैली से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने दूध-दही खिलाना शुरू कर दिया।

दया सिंह को कम से कम 1 लीटर का दूध पिलाया। महिलाओं ने कहा कि, चुनाव के बाद से जो काम आपने किया है वो किसी ने नहीं किया। दया सिंह ने सबकी बातें सुनकर कहा, मैं इस दूध का कर्ज हमेशा निभाऊंगा। ये मेरा वादा है। राऊतपारा की गोमती यादव और स्मृति यादव आधा-आधा किलो दूध लेकर पहुंच गई। उनका सम्मान रखने दया ने दूध के साथ दही भी पीया। जनता दर्शन में दया सिंह ने तत्काल कैंसर पीड़ित को आर्थिक रूप से मदद की। इसके अलावा बेटियों की शादी के लिए मोहल्ले के 7 परिजन भी पहुंचे।

उन्हें दया सिंह ने आर्थिक रूप से मदद पहुंचाई और कहा कि, वो आपकी बेटी नहीं, मेरी भी बेटी है। दया सिंह को वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू कराए गए गोबर खरीदी केंद्र बंद हो गया है। इसे दोबारा शुरू करना चाहिए। इस विषय पर दया सिंह ने कहा कि वे सभी लोगों के साथ में बैठक करेंगे। फिर आगे की रणनीति बनाएंगे।

वार्ड के सुपरवाइजर से उन्होंने बात करते हुए कहा कि, वार्ड में जिनके घर भी शादी हो, वहां सफाई और टैंकर सबसे पहले पहुंचना चाहिए। दोनों टाइम पानी शुरू कराने की मांग कुछ लोगों ने की। इस पर दया ने जलकार्य विभाग के अधिकारी संजय शर्मा से बात की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...