दया सिंह ने डिप्टी सीएम साव को बताई समस्या, कहा – कुम्हारी टोल में CG07 पासिंग गाड़ियों को किया जाए टोल फ्री, मैनेजमेंट के अड़ियल रवैया से परेशान हैं जनता

भिलाई। भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने डिप्टी सीएम व पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूण साव से मुलाकात कर दुर्ग जिलेवासियों की समस्या रखी। उन्होंने कहा, कुम्हारी का टोल नाका स्थानीय लोगों के लिए फ्री होना चाहिए। यहां CG07 पासिंग गाड़ियों से भी वसूली की जा रही है। जो मनमानी है। क्योंकि दुर्ग-अंजोरा बायपास में CG07 पासिंग गाड़ियों से टोल नहीं लिया जाता है। लेकिन यहां दुर्ग जिले के ही दूसरे टोल नाके पर वसूली चल रही है। यह मनमानी नहीं तो क्या है? लोग भाजपा सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं। इसलिए इसका निर्णय भी भाजपा सरकार को करना होगा।

दया सिंह ने कहा, पहले की कांग्रेस सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। अब लोगों की उम्मीदें हैं, जिस पर सरकार को बिना देरी ध्यान देकर दुर्ग जिलेवासियों को राहत देना चाहिए। दया सिंह ने कहा कि, नेहरू नगर से कुम्हारी तक हाइवे का बुरा हाल है। लोग त्रस्त हैं। बड़े-बड़े गड्‌ढे हैं, जिससे हादसे भी हो रहे हैं। इसलिए समय रहते कुम्हारी टोल नाके से CG07 पासिंग गाड़ियों से टोल टैक्स बंद होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...