CG – जंगल में पति-पत्नी की मिली लाश: पहले पत्नी का घोंटा गला… फिर खुद लगा ली फांसी… दोनों के बीच हुआ था विवाद, पुलिस की जांच जारी

Dead bodies of husband and wife found in the forest

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति-पत्नी की लाश जंगल के पास मिली है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में पति ने गला घोंट कर पत्नी की हत्या कर दी फिर स्वयं फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। दोनों की लाश सामारूमा जंगल में मिली। मामले की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम कुछ लोग सामारूमा जंगल गए थे। जहां उनकी नजर जंगल में पड़ी एक महिला की लाश और पास ही फांसी के फंदे पर लटके एक पुरुष की लाश पर पड़ी। ऐसे में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है की दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। आशंका यह भी है कि पारिवारिक विवाद के कारण ही पति ने पहले पत्नी को मार डाला फिर खुद आत्महत्या कर ली।

दोनों ग्राम घरघोड़ी के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान दीपक यादव (42) और उनकी पत्नी लक्ष्मी यादव (38) के रूप में हुई है। दोनों की लाश शनिवार देर शाम करीब 6 बजे समारूमा जंगल के पास देखी गई। महिला की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी और पति पेड़ पर फांसी से लटका हुआ था। जब मामले की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई, तो तत्काल इसकी सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दी गई।

ऐसे में पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है और उसके बाद पति ने पेड़ पर फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश की। वहीं उनकी 17 वर्षीय बेटी से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच पिछले दो-तीन दिनों से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस मौत का कारण उसी विवाद को जोड़ कर देखा जा रहा है।

इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी की लाश मिली है और फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...