CG – पति-पत्नी का मिला शव: दोनों की जंगल में मिली सड़ी-गली लाश… इलाके में मची सनसनी… आत्महत्या करने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

CG

कोरबा। कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुडुमुड़ा के जंगल में शनिवार शाम एक महिला और एक पुरुष की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। ग्रामीणों ने जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने की सूचना कटघोरा पुलिस को दी। सूचना पर अतरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी तलब किया गया।

पुलिस ने आसपास के ग्राम पंचायत के सरपंच व ग्रामीणों से पूछताछ की, जिसमें जानकारी मिली कि दोनों मृतक पति-पत्नी हैं। मृतका आनंद कुंवर अगरिया उम्र लगभग 55 वर्ष व मृतक पति चरण साय अगरिया उम्र लगभग 65 वर्ष है। महिला ग्राम घरीपखना की निवासी थी और शादी के बाद कोरबा ब्लॉक के ग्राम तिलईडाँड़ के पंडरीपानी में रहती थी। कुछ दिनों पूर्व मृतक महिला के भाई का दशगात्र कार्यक्रम था जिसमें शामिल होने दोनों पति-पत्नी आये हुए थे। 15 नवम्बर को वे ग्राम पंडरीपानी के लिए निकले थे लेकिन घर नहीं पहुंचे। आज दोपहर गुरुडुमुडा के जंगल में सड़ी-गली अवस्था में इनकी लाश मिली। मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस व फोरेंसिक टीम हर पहलू पर जाँच कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि कटघोरा थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर घटनाएं सेल पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की गई। जहां एक महिला और पुरुष के लाश एक साथ मिला है। जहां काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से पहचान करवाई की गई। जहां जानकारी मिली है कि दोनों पति-पत्नी है और मृतक के भाई के दशगात्र कार्यक्रम में गांव शामिल होने गए हुए थे। जहां से घर जाने के लिए वापस दोनों निकले हुए थे और घर नहीं पहुंचे थे। मोबाइल बंद दिखा रहा था पर परिवार जन तलाश कर रहे थे। घटनास्थल के पास से एक बैग भी बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टि सुसाइड करने का मामला सामने आ रहा है। वही फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...