DURG BIG BREAKING: डिलीवरी करवाने मायके आई महिला का बच्चा बिस्तर से हुआ गायब… अगले दिन तालाब में मिला शव; जानिए पूरा मामला…

दुर्ग। दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। डिलीवरी कराने मायके गई महिला का बच्चा लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि, हिर्री निवासी प्रार्थी मालती यादव, पति दिलीप यादव मायके नगपुरा में डिलीवरी कराने आई हुई थी। महिला नगपुरा में रहकर इलाज करा रही थी। रात्रि में मालती अपने मां मुन्नी बाई के साथ शौच के लिए बाहर गई थी। मालती जब वापस आई तो उसने देखा की उनका बच्चा बिस्तर पर नहीं था। तब मालती यादव ने ये बात अपने मां और भाई हीरेंद्र यादव को बताया। आस-पास एवं परिवार वाले बच्चे की खोजबीन के लिए निकले। जब बच्चा नहीं मिला तो पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया। जिस पर कल पुलिस ने 363 कायम किया। पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू की गई।

सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर से मिली जानकारी के मुताबिक हिर्री निवासी दिलीप यादव का 6 माह का बच्चा नगपुरा से 30-31 मार्च की रात चोरी हो गया था। दिलीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मालती यादव डिलीवरी के बाद से अपने मायके नगपुरा में थी। डिलीवरी के बाद वहीं रहकर इलाज करा रही थी।

शनिवार को नगपुरा चौक से कोटनी वाले रास्ते में बस्ती तालाब में बच्चे का मृत शव पाया गया। पुलिस द्वारा पंचनामा कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है। बच्चा तालाब तक कैसे पहुंचा, किसने इस वारदात को अंजाम दिया ऐसे कई सवालों के जवाब का पुलिस पता लगा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया तो...

दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोगों ने छोटी सी बात पर जान से मारने के नियत से धारदार चाकू...

CBSE 12वीं परिणाम घोषित: माइलस्टोन की अविषा और दिव्यांश...

भिलाई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं (AISSCE) के परीक्षा परिणाम घोषित किए। परिणामों में माइलस्टोन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन...

CG – शर्मनाक मामला: 5 महीने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को...

5 month pregnant girlfriend was given abortion pill क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक युवती की मौत हो गई. वह 5 महीने की प्रेग्नेंट...

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी: वैशाली...

भिलाई नगर। सुशासन तिहार के अंतिम चरण का शिविर आज वैशाली नगर विधानसभा के लोकांगन परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग डेढ़ सौ से...

ट्रेंडिंग