CG – होटल में युवती मिली लाश: बिहार से आकर रुकी थी, शव के पास मिले शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट

होटल में युवती मिली लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक होटल में एक युवती की लाश मिली है। लाश के आस-पास पुलिस को शराब की बोतलें और सिगरेट के पैकेट भी मिले हैं। मृतका बिहार की रहने वाली बताई जा रही है और वह एक रात पहले अपनी सहेली के साथ यहां आकर रुकी थी। लेकिन एक दिन पहले ही सोमवार को वह होटल छोड़कर चली गई। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के नालंदा निवासी जोया खातून (31) 8 मार्च को अपनी एक सहेली के साथ नहर पारा स्थित होटल रिलैक्स (ओयो होटल) में आकर रुकी थी। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। उसके मुंह से खून निकला हुआ था।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही रात काफी होने के कारण कमरा सील कर दिया। अगले दिन मंगलवार सुबह फोरेंसिक टीम कमरे की जांच के लिए होटल पहुंची। पुलिस ने परिजनों को भी जानकारी दे दी है। वे भी बिहार से पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि जोया की सहेली कोलकाता की रहने वाली है। उसके जाने के बाद जब सोमवार को दिन भर जोया कमरे से बाहर नहीं दिखी तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद दरवाजा खुला तो अंदर जोया का शव पड़ा मिला।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जोया ने अपनी सहेली से पेट दर्द की शिकायत की थी। उसने सुबह से कुछ खाया भी नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत अधिक शराब पीने की वजह से हुई होगी। परिजनों से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि युवती रायपुर किस वजह से आई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...