CG- जंगल में मिली प्रेमी जोड़े की लाश: कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर की आत्महत्या, घरवालों ने शादी से किया इनकार तो दे दी जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद में घर से भागे एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी है। घटना महामाया थाना क्षेत्र के आडेझार के जंगल की है। मौके से पुलिस को डिस्पोजल, कोल्ड ड्रिंक और जहर की शीशी मिली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में बालोद पुलिस जुट गई है।

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर दो डिस्पोजल, जहर की दो शीशी और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सॉफ्ट ड्रिंक में जहर मिलाकर दोनों ने डिस्पोजल में साथ बैठकर जहर पीया है। दोनों के शव के बाद बाइक भी मिली है। फिलहाल पुलिस आगे जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम राहुल टेकाम (22) बताया जा रहा है, जो मोहला थाना क्षेत्र के भीमपुरी गांव का रहने वाला है। मृतिका संध्या किरंगे पिता (21) कलचुवा थाना मोहला की रहने वाली थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन घर वालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था।

ये बात भी सामने आई है कि युवक अपनी प्रेमिका का घर रखा हुआ था। इसका विरोध करने पर युवक का अपने माता-पिता से जमकर विवाद भी हुआ था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली।

शव के पास मिले मोबाइल से दोनों की पहचान हो पाई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जांच में यह बात सामने आई कि दोनों कुछ दिन पहले ही घर से निकले थे। बीते शनिवार को युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों घर से भाग गए थे। इसके बाद परिजनों ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण साफ हो पाएगा। बालोद एएसपी हरीश कुमार ठाकुर ने बताया कि आत्महत्या की वजह की जानकारी अभी नहीं मिली है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...