CG – पेड़ पर लटकी मिली महिला की लाश, हत्या या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस, शरीर में कई जगह चोट के निशान

पेड़ पर लटकी मिली महिला की लाश

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक अज्ञात महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। मामले की जांच में पुलिस जुटी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पटौद का है जहां हायर सेकेण्डरी स्कूल से अंजनी गढ़ियापारा जाने के मार्ग पर एक अज्ञात महिला की इमली के पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है। महिला के मुंह, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि, हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version