दुर्ग। दुर्ग जिले में एक और मर्डर का मामला सामने आया है। सड़क किनारे युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि, युवक की हत्या कर लाश को फेका गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिगोला भाठागांव राजनांदगांव निवासी संजू साहू, 19 वर्ष पांच माह से निकुम स्थित मोहित इलेक्ट्रनिक में बाइडिंग का काम सीखने आया करता था। बुधवार को राजनांदगांव किसी काम से कोलिहापुरी निवासी नरेन्द्र साहू के साथ बाइक पर गया हुआ था।
वापस लौटते समय संजू की लाश पुरानी बस्ती निकुम के पास खून से सनी पुलिस को मिली है। संदेह जताया जा रहा है कि संजू को गला रेतकर हत्या किया गया है। घटनास्थल में बाइक, चप्पल अन्य सामान अलग थलक पड़ा मिला। घटना की जानकारी आसपास को जानकारी लगने पर अंडा पुलिस को सूचना दिया। खबर लगने पर मौके पर अंडा टीआई अंबिका प्रसाद पहुचे। टीआई ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। घटना 29 मार्च की रात की है। घटनास्थल पर एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
