गुरुवार को घर से निकला था, दूसरे दिन मिली मौत की खबर
उतई। दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक युवक की लाश मिली है। युवक का शव खून से सना हुआ था। शव मिलने से उतई क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस समेत आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुचे है। शव का शिनाख़्त पुलिस द्वारा कर लिया गया है। मृतक के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट के निशान भी मिले है। युवक की डेड बॉडी ग्राम धौराभाटा परसाही खदान में पड़ा मिला है। युवक की हत्या की गई है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
उतई पुलिस ने बताया कि ईश्वर साहू (36) वर्ष निवासी ग्राम अंडा इतवारी चौक का ससुराल परसाही है। मृतक का मामा धौराभाटा में रहते है। बताया जा रहा है कि ईश्वर विवाहित है उसके दो बच्चा भी है। मृतक ईश्वर का पान दुकान है। गुरुवार को वो घर से निकला था। शुक्रवार की सुबह उसकी डेड बॉडी मिली है। परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से ईश्वर की मौत की जानकारी मिली। उसके बाद परिजन मौके पर पहुचे थे।
घटनस्थल से पुलिस को मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। उसकी भी जाँच की जा रही है। ASP ग्रामीण अनन्त साहू ने बताया कि धौराभाटा परसाही खदान में लाश मिला है। शरीर पर चोट के निशान मिले है। पीएम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की इसकी मौत कैसे हई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।