दुर्ग में मिली प्रेमी जोड़े की लाश: सोशल मीडिया में फोटो वायरल हुई तब दुर्ग पुलिस ने की शिनाख्त…दोनों की लाश अलग-अलग जगहों पर मिली, अब तक की जांच में ये हुआ खुलासा

भिलाई। दुर्ग में एक प्रेमी युगल की लाश मिली है। लड़का बालिग है और लड़की नाबालिग है। दोनों के शव का पंचनामा हो गया है। पुलिस ने दोनों के फोटो के सहारे इनकी शिनाख्त की है। दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर शिनाख्त में जुटी रही।

  • सोशल मीडिया में फोटो वायरल करने के बाद दोनों का शिनाख्त हो पाया।
  • मोहन नगर पुलिस ने बताया कि विजय नगर दुर्ग स्थित रेलवे ट्रैक के पास मैत्री विहार कालोनी जालमपुर धमतरी निवासी युवक तुलाराम साहू 20 वर्ष और ग्राम अछोटी अर्जुनी जिला धमतरी की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की की लाश मिली है।
  • दोनों बीते 2 अगस्त को घर से निकले थे।
  • तीन दिनों तक भिलाई-दुर्ग में दोनों घूमते रहे।
  • रविवार की सुबह विजय नगर दुर्ग रेलवे ट्रैक पर दोनों का शव थोड़े-थोड़े दूर पर पुलिस को मिला।
  • लेकिन दोनों के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
  • इससे यह पुख्ता हो गया है कि दोनों ने जहर सेवन किया है।
  • दोनों ने खुदकुशी की है…फिलहाल पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
  • मृतक तुलाराम साहू गांव में अंडा ठेले का दुकान चलाता था।
  • वहीं मृतिका लड़की के पिता किसान है। 
  • संदेह जताया जा रहा है कि तुलाराम और लड़की एक-दूसरे से प्रेम करते थे।
  • जाति बंधन को लेकर ऐसा घातक कदम उठाया होगा।
  • पुलिस ने दोनों के परिजनों को शव सौंप दिया है।
  • गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
  • इस दौरान मोहन नगर टीआई केके वाजपेयी ने बताया कि शव मिला था।
  • जहर सेवन कर आत्महत्या किया है। 
  • शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – एक्शन में ACB: दुर्ग, रायपुर से 3...

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के तहत 3 जुलाई 2025 को ACB ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर...

डिप्टी CM ने CRPF जवानों से की मुलाकात: बढ़ाया...

बीजापुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भैरमगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत फुंडरी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों...

CG में DAP की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक...

रायपुर। देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक...

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: व्यापम ने निकाली भर्ती, 8वीं...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे....