CG – जंगल में मिली प्रेमी जोड़े की लाश: कल सुबह निकले थे घर से… आज एक ही फंदे पर मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश… साथ में काम करते थे दोनों

कल सुबह निकले थे घर से, आज एक ही फंदे पर मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में प्रेमी जोड़े के आत्महत्या का मामला सामने आया है। घर से कुछ दूरी पर जंगल में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी है। शुक्रवार को युवक और युवती के शव जंगल में एक ही पेड़ की एक ही डाल पर लटके मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेतरपाल का है। बताया जा रहा है कि, युवक और युवती एक ही गांव के निवासी थे। दोनों के मौत से गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के खेतरपाल गांव का है। इस गांव के रहने वाले युवक विष्णु प्रसाद नेताम का गांव की ही एक युवती कांति मंडावी के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 4 मई को विष्णु किसी काम से दूसरे गांव गया हुआ था। कांति भी मजदूरी का काम करने गई हुई थी। लेकिन, दोनों रात तक घर नहीं लौटे। दोनों के परिजनों ने गांव में यहां-वहां पता लगाया। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

5 मई की सुबह इलाके के कुछ ग्रामीण जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने के लिए गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने फांसी के फंदे पर झूलते दोनों को देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन दोनों के परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर गांव के सरपंच, परिजन और पुलिस के जवान पहुंचे। जिन्होंने शव को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लेकिन इस बात की जानकारी अपने घर वालों को बताने दोनों हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इस वजह से दोनों ने जान देने का फैसला लिया। गांव के जंगल में दोनों ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। फरसगांव थाना प्रभारी का कहना है कि शुरुआती जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला है। तफ्तीश के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस सुसाइड केस के हर बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। परिजनों और दोनों के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...