CG – लापता जवान का मिला शव: राजिम मेले में ड्यूटी पर आया था… अचानक हुआ लापता, अब मिली लाश… हत्या या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

लापता जवान का मिला शव

राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम-नवापारा के खोलीपारा इलाके में एक युवक की लाश खेत में पड़ी मिली है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। मामला नवापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की लाश नगर सैनिक की है। जवान का नाम महेश ठाकुर है। महेश ठाकुर जगदलपुर से नगर सेना के 20 जवानों के साथ राजिम मेले में ड्यूटी के लिए आया हुआ था। वो अचानक से ड्यूटी से गायब हो गया था। उस जवान की अब लाश मिली है। आशंका आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। शव को देखने के बाद संदिग्ध लग रहा है। वहीं शव तीन दिन पुराना भी बताया जा रहा है। शव का पीएम होने के बाद ही मौत की कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल, शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

जवान जब राजिम मेले से अचानक लापता हुआ, तो उसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज करायी गयी थी। जवान के बारे में जानकारी मिली है कि, 23 फरवरी से राजिम मेला में तैनात था। लेकिन, 28 फरवरी को अचानक वो लापता हो गया। इसकी सूचना साथी जवानों ने महेश के परिजन और अपने बटालियन में भी दी। जवान के पास ना तो फोन था और ना ही पैसा ? ऐसे में उसका शव मिलना कई तरह के शंकाओं को जन्म दे रहा है।नवापारा थाना के खोलिपारा इलाके से शव मिला है। जिसे लेकर नवापारा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महेश की पत्नी भी लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इधर चार मार्च को महेश का शव थाने से कुछ दूरी पर एक खेत में पाया गया। जहां परिजनों को मामले की जानकारी देने के बाद शव को पीएम के लिए भिजवाया गया। रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...