CG – युवक की मिली लाश: रिश्तेदार के घर गया था घूमने… फिर हो गया लापता, परिजन करते रहे खोजबीन… 5 दिन बाद जंगल में दफन मिली लाश

युवक की मिली लाश

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में काँसाबेल थाना के बटाईकेला में रिश्तेदार के घर आए एक व्यक्ति की हत्या कर लाश को जंगल में दफना दिया गया। इस घटना के बाद पांच दिनों बाद युवक की लाश मिली है। पिछले पांच दिन से परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। मृतक के शरीर में कई जगह गंभीर चोट के निशान भी मौजूद है। मृतक का नाम घोघर जनकपुर निवासी सारू राम पिता कलह राम है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सारू राम अपने रिश्तेदार बटईकेला निवासी मंगल साय के यहां आया हुआ था। किसी बात को लेकर रिश्तेदार से नोकझोंक पर मंगल साय ने हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को दूर जंगल मे दफना दिया। इधर मृतक के परिजनों का सारू राम खोज बीन कर बुरा हल हो गया था। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया।

इधर पुलिस ने खोजबीन एवं पूछताछ करने पर रिश्तेदार के घर के आंगन में खून के धब्बा पाया। साथ ही रिश्तेदार भी लापता पाया जिसके बाद पतासाजी करने पर जंगल में एक जगह पर गढ्ढे के अन्दर लाश दफ़न किये जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया। वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...

दुर्ग में बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत : गर्लफ्रेंड के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजोरा चौकी...