भिलाई में हमाल युवक पर पर जानलेवा हमला: तड़के आरोपियों ने धारदार हथियार से किया वार… क्या थी वजह? जानिए; पुलिस ने दो को किया अरेस्ट

भिलाई। भिलाई में दुर्ग पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। दरहसल आरोपियों ने पीड़ित पर उन लोगों के खिलाफ पूर्व में रिपोर्ट लिखवाने में मदद करने के आक्रोश में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, राहुल राव निवासी कांटेक्टर कालोनी सुपेला आज अल सुबह 04.30 बजे करीबन हमाली काम करने अपने घर से आकाश गंगा सुपेला जा रहा था, उसी दौरान राहुल गौतम, सुरजीत सिंह और उनके साथी द्वारा गाली गलौज कर आज तुमको जान से खत्म कर दूंगा कहते हुए हाथ में रखे धारदार चाकू से छाती में हमला किया तब प्रार्थी द्वारा बचाव करने पर उनके हाथ के कोहनी में चाकू लगा। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा गुण्डागर्दी करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश में लग गई। इसी दौरान आरोपी राहुल गौतम, सुरजीत सिंह को सुपेला में घेराबंदी का पकड़ा गया। आरोपियो से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि नरेन्द्र सोनी, प्र.आर. राकेश राय, आर. सुरेन्द्र पटेल, श्यामजी मिश्रा का विशेष योगदान रहा। आरोपी राहुल गौतम उम्र 29 साल और सुरजीत सिंह उम्र 24 साल के खिलाफ IPC की धारा 294, 506, 307, 34 के टाहट कार्रवाई की गई है। आरोपियों को आज दिनांक 12, जून 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...