भिलाई में आरक्षक के ऊपर जानलेवा हमला: युवक ने कटर से गले पर किया वार… हमला कर फरार हो गया आरोपी; पुलिस जाँच में जुटी… जानिए क्यों हुआ विवाद

भिलाई। छत्तीसगढ़ के VIP जिले दुर्ग में बड़ी वारदात हुई है। भिलाई में एक बदमाश युवक ने आरक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया है। आरोपी ने कटर से आरक्षक के गले में वार किया और मौके से फरार हो गया। घायल सिपाही को तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। भिलाई नगर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

TI राजेश साहू ने बताया कि, आरक्षक विपिन सिंह भिलाई थाने में पदस्थ है। वह रविवार की शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर जा रहा था। उसने देखा कि सेक्टर 6 स्थित उसके घर के पास स्थित नाला के पास कुछ लड़के शराब पी रहे थे। आरक्षक विपिन नेउन्हें वहां शराब पीने से मना किया। आरक्षक के मना करने पर युवक उससे बहस करने लगे।

झगड़ा बढ़ने पर वहां बैठे अनिल पंडित नाम के युवक ने आरक्षक को गाली गलौज देना शुरू कर दिया। आरक्षक ने उसे जेल भेजने की बात कही तो उसने अपनी जेब से कटर निकाला और उसका गला काट दिया। कटर से आरक्षक का गला बुरी तरह घायल हो गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

वारदात आरक्षक के घर के नजदीक हुआ था। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए। इसके बाद उसे तुरंत सेक्टर-9 BSP हॉस्पिटल ले गए। फिलहाल सिपाही का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आरक्षक को कुल 12 टांके लगे हैं। पुलिस ने अनिल पंडित के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बाल-बाल बची जान
आरोपी अनिल पंडित ने आरक्षक की हत्या करने की मंशा से उसके गले में कटर से वार किया था, लेकिन सिपाही चौकन्ना हो गया और थोड़ा पीछे हुआ। इससे कटर उसके गले के ऊपरी भाग और गाल तक पड़ा। इससे करीब 12 से 15 इंच लंबा घाव हो गया। अगर कट थोड़ा नीचे गर्दन की तरफ होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चूहा मार दवा खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके...

सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा यादव के...

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार,...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने...

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...