CG – 5 नए मेडिकल कॉलेजों में डीन की नियुक्तियां, आदेश हुआ जारी, देखिए लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हाल ही में शुरू हुए पांच नए मेडिकल कॉलेजों में डीन की नियुक्ति कर दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार, सभी नियुक्तियां नियमों के तहत की गई हैं और संबंधित कॉलेजों में जल्द ही नए डीन अपना कार्यभार संभालेंगे।

इन्हें मिला डीन का प्रभार
डॉ. रंजना सिंह आर्या संचालक सह प्राध्यपक अंबिकापुर मेडिलक कॉलेज को मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज, डॉ. मनोज कुमार मिंज प्राध्यापक रायगढ़ मेडिकल को कुनकुरी जशपुर मेडिकल कॉलेज, डॉ. अजय कोसम प्राध्यापक राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज को कबीरधाम मेडिकल कॉलेज, डॉ. राकेश नहरेल प्राध्यापक मेडिकल कॉलेज सिम्स बिलासपुर को जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज और डॉ.टीकू सिन्हा प्राध्यापक सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल जगदलपुर को दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज के डीन का अतिरक्त प्रभार सौंपा गया है।

Exit mobile version