दुर्ग में नहर में डूबने से हुई थी मौत… कलेक्टर ने आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत, मृतिक की मां को मिलेंगे 4 लाख रूपए

दुर्ग। दुर्ग जिले में सितंबर 2022 को एक व्यक्ति की नहर में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व बैंक कॉलोनी कुरूद भिलाई तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी नवजोत सिंह भुल्लर की विगत 13 सितंबर 2022 को नहर के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. नवजोत सिंह भुल्लर की माता जगदीश को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Exit mobile version