CG – 3 दोस्तों की मौत: आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे थे तीन दोस्त… तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई… तीनो की मौके पर ही चले गयी जान, रातभर जंगल में पड़ी रही लाश

Death of 3 friends

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त आज तड़के ऑर्केस्ट्रा देखकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पेंडारी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार में क्षेत्र में मातम पसर गया है। घटना वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के पेंडारी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान परसडीहा निवासी अमन भारती (27), बिजेंद्र कुमार (25) और अमरेश मरकाम (23) के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, तीनों युवक अंबिकापुर में रहकर दुकानों में काम करते थे, जहां उनकी दोस्ती हुई थी। बताया जा रहा है कि, पेंडारी गांव में एक ग्रामीण के घर छठी कार्यक्रम पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। अमन अपने रिश्तेदारी में कोटराही गांव गया था। वहां से अपने दोस्त बिजेंद्र के साथ बाइक से आर्केस्ट्रा देखने के लिए पेंडारी गया था। पेंडारी में रात को ऑर्केस्ट्रा देखने के बाद दोस्त अमरेश के साथ तीनों युवक बाइक से महेवा की ओर निकले थे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

इसी दौरान बलंगी-वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर पेंडारी मोड़ के पास युवकों की बाइक तेज रफ्तार में बेकाबू होकर पक्की सड़क से उतर गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे जंगल में जा गिरे। बाइक अमन चला रहा था। रात भर तीनों दोस्त जंगल में ही पड़े रहे। मंगलवार सुबह गुजर रहे राहगीरों ने देखा, तो पुलिस को जानकारी दी। तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर वाड्रफनगर ASI महेंद्र दुबे की टीम मौके पर पहुंची। अमरेश मरकाम और बिजेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव देख लिपटकर रोने लगे।

पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए वाड्रफनगर भेजा। पुलिस जांच में अब तक कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। आशंका है कि, सामने से आ रही किसी वाहन को साइड देने के दौरान यह हादसा हुआ होगा या तेज रफ्तार के कारण बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार,...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने...

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...