भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूर की मौत: आयरन स्टील प्रोसेसिंग कंपनी में भारी सामान गिरने से ऑन द स्पॉट डेथ… परिजनों ने किया हंगामा; 50 लाख रु. मुआवजे की रखी मांग

भिलाई। भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक स्टील आयरन प्रोसेसिंग कंपनी में बड़ी दुर्घटना हुई है। इस हादसे की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, भारी सामान उसके ऊपर गिरने की वजह से यह घटना घटी। मृतक की पहचान रविंद्र वर्मा रूप में हुई है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। मृतक के दो बच्चें है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि,मृतक हथखोज में भिलाई आयरन स्टील प्रोसेसिंग कंपनी में कार्य करता था। रविवार दोपहर काम करने के दौरान वो जिस तरफ बाथरूम करने चला गया, वहीं हैवी लिफ्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान काफी वजनी चक्कानुमा पार्ट उसके ऊपर गिर गया। जिससे मजदूर का सिर फट गया और उसकी ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन से मांग की है कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। इधर, कंपनी संचालक धारिया जाम का कहना है कि वो मृतक के दोनों बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य का खर्च उठा लेंगे। उसकी पत्नी को नौकरी दे देंगे। दोनों बच्चों के नाम 3-3 लाख रुपए की एफडी कर देंगे। इसके अलावा उन्हें इंश्योरेंस से जो मिल पाएगा वो मिलेगा। इसके बाद भी पीड़ित परिवार 50 लाख रुपए मुआवजा को लेकर अड़ा हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...