भिलाई में भाजपा नेता के घर टूटा दुख का पहाड़: 3 दिन में दुनिया छोड़ गए माता-पिता…पहले मां का निधन, आज पिता भी कह गए अलविदा

भिलाई। 7 फेरे लेते वक्त हम साथ जीने-मरने की कसमें भी खाते हैं। साथ जियेंगे और साथ मरेंगे, इन्हीं वादों के साथ दांपत्य जीवन चलता है। यह भिलाई में तिवारी परिवार में देखने को मिला। 3 दिन पहले पत्नी का निधन हुआ और आज पति भी दुनिया छोड़ गए।

भाजपा नेता विजय तिवारी के घर में दुखों का पहाड़ टूट गया। पहले विजय तिवारी की मां का निधन हुआ और आज उनके पिता भी दुनिया छोड़ गए। भाजपा नेता विजय तिवारी के पिता दयाशंकर तिवारी का आज निधन हो गया। दोपहर 12 बजे रामनगर मुक्तिधाम के लिए अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

वैशालीनगर EWS-691 निवासी 87 वर्षीय दयाशंकर तिवारी का निधन हो गया। वे वरिष्ठ भाजपा नेता विजय तिवारी, भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व अधिकारी महाप्रबंधक अजय तिवारी, मर्चेंट मिल मैनेजर संजय तिवारी व राजेश तिवारी के पिता थे।

3 दिन पहले 8 दिसंबर को ही बबनुदेवी 84 वर्ष का स्वर्गवास हो गया था। उनका भी अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में किया गया। इस खबर से भिलाईवासी स्तब्ध हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...

पुराने वीडियो पर MLA अजय चंद्राकर का एक्शन :...

धमतरी। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से जुड़े पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर...

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव :...

रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर कथित पथराव की...