दुर्ग में नवववाहिता की मौत: सुसाइड या कुछ और…? फांसी के फंदे से लाश उतार कर ससुरालवाले पहुंचे अस्पताल… पिता ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप!

दुर्ग। दुर्ग में नवविवाहिता की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, अर्पिता राजपूत नाम की महिला ने फांसी के फंदे पर झूल कर मौत को गले लगा लिया है। वहीँ अर्पिता के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। अर्पिता ओडिशा की रहने वाली थी। कुछ महीने पहले ही शादी करके ससुराल दुर्ग आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत की वजह फंदे से लटक कर होना बताया गया है।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप
जानकारी के अनुसार, ओडिशा के नुआपाड़ा निवासी आर के सिंह ठाकुर की 33 वर्षीय बेटी अर्पिता राजपूत की शादी दुर्ग जवाहर नगर निवासी सौरभ राजपूत से 11 महीने पहले हुई थी। गुरुवार की रात लगभग 11 बजे अर्पिता ने गुरुवार रात ससुराल वालों ने फांसी से उतार कर पास के महिमा हॉस्पिटल ले गए। इसके बाद वहां से आरोग्यम हॉस्पिटल पहुंचे, जहां अर्पिता के पिता पहुंच चुके थे। फिर अर्पिता को जिला अस्पताल लाया गया और वहां से पति और सास फरार हो गए। पिता आर के सिंह का कहना है कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

“सुसराल वाले दहेज को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित”
मृतिका के पिता आर के सिंह का कहना है कि उनकी बेटी अर्पिता को शादी के कुछ महीने बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी ने ससुराल वालों द्वारा टॉर्चर करने और सोने के जेवर को गिरवी रखने की बात कई बार बताई थी। इस बात की सूचना अर्पिता ने कई बार अपने परिवार वालों को दी थी। इस पर पिता ने बेटी को आश्वासन दिया था कि जल्द ही वह पैसों का इंतजाम कर देंगे।

ससुराल के सभी लोग गायब
मिली जानकारी के अनुसार, रात 9.30 बजे जब अर्पिता के पिता उसे फोन लगाया और उसने नहीं उठाया। इसके बाद पिता आर के सिंह ने अपने दामाद को फोन किया। तब दामाद ने घटना के विषय में कुछ नहीं बताया बल्कि उनसे कहा कि अर्पिता की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए उसने मोबाइल बंद रखा है। हम लोग उसे हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं। ये सुन अर्पिता के पिता हड़बड़ाए और तुरंत दुर्ग के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार 24 मई की देर रात की है। महिला को बेसुध हालत में लेकर पति और ससुराल वाले हॉस्पिटल गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मर्चुरी में ससुराल का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। ससुराल के सभी लोग घर में ताला लगाकर गायब हो गए।