दुर्ग में दर्दनाक हादसा: शराब के नशे में धुत कार चालक ने पिता-पुत्र को ठोका…10 मीटर तक मासूम को घसीटता रहा, मौके पर ही मौत

भिलाई। शराब के नशे में कार चला रहे युवक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को चपेट में लिया। घटना में पिता गंभीर और पुत्र की मौके पर मौत हो गई। खबर लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ शांत कराया। शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। मामले में कार चालक के खिलाफ पुलिस ने धारा 279, 337,304ए के तहत कार्रवाई किया है।

पाटन पुलिस ने बताया तर्रीघाट निवासी तोमन साहू अपनी बाइक सीजी 07 एलएन 6717 में बेटा गगन साहू 8 वर्ष को लेकर पहंदा से तर्रीघाट जा रहे थे। इस दौरान कार सीजी 04 जेएस 8736 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्व वाहन चलाते हुए सिकोला मार्ग के पास बाइक सवार पिता पुत्र को ठोकर मार दी।

घटना इतना जोरदार था कि पिता तोमन साहू सड़क के बीच में फेका गया जो गंभीर रुप से घायल है। वहीं पुत्र गगन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय कार चालक शराब के नशे में थे।

कार में चालक समेत तीन युवक सवार थे तीनों राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी जागेचरन बघेल , माइकल मसीह ,अभय डहलिया उर्फ ऐनु है। जहां पर घटना हुआ है वहां ब्रेकर नहीं होने से वाहनों की रफ्तार तेज रहती है। मृतक बालक कक्षा दूसरी का छात्र था।प्रत्यक्षक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक ने गगन को चपेट में लेने के बाद उसे करीब 10 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए लेकर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

वहीं उसके पिता तोमन को पैर, कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों की मदद से पिता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां उपचार जारी है, पिता किसान है। घटना इतना भयंकर था कि आसपास के लोग आक्रोश में आकर तीनों युवकों की पिटाई करने के बाद कार में तोड़फोड़ किया है।

Exit mobile version