CG – एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत: चौथिया जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर दो बच्चे कर रहे थे बस का इंतजार… तेज रफ्तार ट्रक ने लिया अपना चपेट में… मौके पर ही चली गई जान, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के दो बच्चों को ट्रक ने रौंद डाला। बताया जा रहा है कि, बहन की शादी के बाद दोनो बच्चे चौथिया जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। ये हादसा जालबांधा थाना क्षेत्र के बाजार अतरिया में हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक घोटवानी गांव निवासी लेखू वर्मा के बेटे 17 वर्षीय मयंक वर्मा और उसके मामा राजेश वर्मा के बेटे 14 वर्षीय सुमित वर्मा अपनी बहन को लेने के लिए रायपुर जाने को घर से निकले थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इस हादसे में मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। एक बच्चे का शव ट्रक के नीचे फंस गया था।

दो किशोरों की मौत से आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने इस हादसे के बाद सड़क जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की लाइन लग गई। जाम और हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वालों ने लोगों को समझाइश देकर जैसे-तैसे चक्काजाम खत्म कराया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, ट्रक ड्राइवर नशे में धुत्त था। इस बड़ी दुर्घटना की असली वजह यही थी। हादसे के बाद एक बच्चा ट्रक के नीचे फंस गया था, जिसे क्रेन की मदद से निकालना पड़ा। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

खैरागढ़ SDOP लालचंद महाले ने बताया कि, हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...