CG – दो बच्चों की मौत: खेत जोत के ट्रैक्टर से लौट रहे थे… मोड़ आने पर हो गए अनियंत्रित… दो बच्चों की इंजन में दबकर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

खेत जोत के ट्रैक्टर से लौट रहे थे… मोड़ आने पर हो गए अनियंत्रित,…दो बच्चों की इंजन में दबकर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में दो बच्चो की मौत हो गई है। वहीं 3 युवक बुरी तरह से घायल है। बताया जा रहा है कि गांव के खेत में नागर जोत कर सभी ट्रैक्टर से लौट रहे थे। इसी बीच मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। जिसमें सवार 2 बच्चे ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए।

बच्चों की मौत का ये मामला बस्तर ब्लाॅक के भानपुरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बस्तर ब्लॉक के कांवड़गांव एक ग्रामीण के खेत में नागर जोतने का काम किया जा रहा था। काम पूरा होने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को खेत से बाहर निकाला और लौट रहा था। इसी बीच गांव के कुछ बच्चे और युवक भी ट्रैक्टर में सवार हो गए। कुछ दूरी पर जाने के बाद गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक खेत में पलट गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...