2 तहसील की घोषणा: कोण्टा में मुख्यमंत्री बघेल से भेंट मुलाकात ग्रामीणों के लिए लाई सौगात… किसानों को पावर स्प्रेयर और तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का भुगतान… पढ़िए CM की बड़ी घोषणाएं

सुकमा। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात का कार्यक्रम 5 दिन के ब्रेक के बाद फिर से शुरू हुआ। सरगुजा के बाद इस बार मुख्यमंत्री का काफिला बस्तर पहुंचा है। आज अभियान की शुरुआत कोंटा विधानसभा से हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोण्टा विधानसभा अंतर्गत कोण्टा नगर पंचायत में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने एर्राबोर के 187, दुब्बाटोटा के 25, वंजामुगड़ा के 19, फंदीगुड़ा के 14, एकलगुड़ा के 12, जगवारम के 9, पेदाकिसोली के 7, ओडिनगुड़ा के 1, बर्रेमोगा 4, मेटागुड़ा के 2, बुरगुड़ा 3 एवं आसीरगुड़ा के 8 कुल 291 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री के हाथों प्रमाण पत्र पाकर सुदूर अंचल कोण्टा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्थानीय विधायक तथा उद्योग मंत्री कवासी लखमा को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौराण घोषणा की दोरनापाल और जगरगुंडा को तहसील बनाया जायेगा। जगरगुंडा और दोरनापाल पहले उप तहसील थे।

मुख्यमंत्री की अन्य घोषणाएं पढ़िये

  • कोंटा ब्लाक के बंडा गांव एवं जगरगुंडा में विद्युत सब स्टेशन
  • कोंटा में 30 बिस्तर अस्पताल को 50 बिस्तर करने की घोषणा
  • कोंटा सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर एवं स्टाफ निवास का निर्माण

  • दुब्बाटोटा में खेल मैदान निर्माण
  • छत्तीसगढ़ की सीमा पर छत्तीसगढ़ द्वार का निर्माण
  • एर्राबोर में मिनी स्टेडियम

कृषि कार्य के लिए पावर स्प्रेयर
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री ने ढोण्ढरा, कोण्टा, पेण्टा, नागलगुण्डा, पेदाकुरती, मुलाकिसोली, एर्राबोर, दुब्बाटोटा के कुल 10 किसानों को पावर स्प्रेयर वितरित किया।

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का भुगतान
कोण्टा में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने एर्राबोर, बर्रेमोगा, ओडिनगुड़ा और मरईगुड़ा वन के कुल 20 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 3 लाख 40 हजार 460 रुपए के तेन्दूपत्ता संग्रहण राशि वितरित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG ट्रांसफर: कई अधिकारियों के हुए तबादले, GAD ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के चार अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। देखिए सूची...

CBSE बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में लावण्या ने हासिल की...

भिलाई। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। जिसमें दुर्ग जिले की बेटी लावण्या यादव ने 10वीं...

साय कैबिनेट ब्रेकिंग: विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म… बैठक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे कई फैसले लिए...

रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर सुसाइड केस : पति का था...

बिलासपुर. रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि...

ट्रेंडिंग