Deepika Padukone Welcomes Baby: रणवीर और दीपिका बने पेरेंट्स, घर में आई नन्ही परी, अस्पताल जाने के पहले गणपति से लिया आशीर्वाद

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फैंस के लिए गुड न्यूज है। जिस मोमेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आ गया है। एक्ट्रेस मां बन गई हैं। दीपिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। दीपिका पादुकोण की डिलीवरी हो चुकी है और अब दीपवीर पेरेंट्स बन गए हैं। बॉलीवुड गलियारों में अब खुशी का माहौल है। बीती शाम इस कपल को हॉस्पिटल जाते हुए पैपराजी ने कैप्चर किया था।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने पेरेंट्स

वहीं, अब सीधा हॉस्पिटल से फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। दरअसल, पैपराजी इस कपल की पल-पल की अपडेट दे रहे हैं। ऐसे में अब खबर आई है कि दीपिका ने बेबी गर्ल को जन्म दे दिया है। रणवीर और दीपिका को बेटी हुई है। हालांकि, अभी तक न तो रणवीर सिंह और न ही दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल के जन्म पर कोई बयान दिया है। फिलहाल कपल ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है और ऐसे में फैंस बेसब्री से उनके ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

दीपिका ने दिया बेटी को जन्म

बता दें, दीपिका ने अपनी बेटी को मुंबई के HN Reliance हॉस्पिटल में जन्म दिया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, बेबी हेल्दी है एक्ट्रेस भी ठीक हैं। ऐसा लग रहा है कि रणवीर और दीपिका को बप्पा का आशीर्वाद मिल गया है। गणेश उत्सव के दूसरे दिन ही इनके घर में खुशियों ने दस्तक दी है और अब रणवीर और दीपिका ने अपनी लाइफ के एक नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है। उनके घर खुशियां डबल हो गई हैं। बाप्पा ने बेबी गर्ल के रूप में इन दोनों को अपना आर्शीवाद दिया है।

रणवीर-दीपिका को मिला बप्पा का आशीर्वाद

रणवीर सिंह और दीपिका हाल ही में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तब भी इनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे। अब कहा जा रहा है कि इन दोनों की फैमिली इस वक्त जश्न में डूबी हुई है। बच्ची के जन्म के बाद सभी लोग सातवें आसमान पर हैं। इस वक्त ये खुशी इतनी बड़ी है कि किसी के भी पांव जमीन पर नहीं पड़ रहे। फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। अब सबको इस बेबी गर्ल कि तस्वीर का ही इंतजार है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...