साहू समाज से हो छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री: PM नरेंद्र मोदी को लिखा खत… जिला साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने की मांग

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अब तक मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला नहीं किया है। इसी बीच साहू समाज से मुख्यमंत्री बनाने के लिए युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया है। युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग संयोजक मुकेश साहू ने कहा कि, गुरुवार को युवा प्रकोष्ठ दुर्ग की बैठक साहू सदन केला बाड़ी दुर्ग में सम्पन्न हुई। छत्तीसगढ़ में साहू समाज का विशिष्ट योगदान है और साहू समाज के युवाओं का झुकाव हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के प्रति रहा है और इस चुनाव में भी समाज के युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने के लिए भरसक प्रयास किया है। परंतु इन सब के बावजूद छत्तीसगढ़ में साहू समाज को हमेशा उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है। आज के बैठक में युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग संयोजक मुकेश साहू द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया जिसमे छत्तीसगढ़ में साहू समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने हेतु अरूण साव को मुख्यमंत्री बनाने का अनुरोध किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...