छत्तीसगढ़: नायब तहसीलदार से मारपीट पर भड़के राप्रसे अधिकारी… वकीलों की गिरफ्तारी न होने पर दी चेतावनी… राजस्व न्यायालय में अधिकारी-कर्मचारी की सुरक्षा की मांग की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ तहसील में कल कुछ अधिवक्ताओं द्वारा तहसील कार्यालय में सुनियोजित ढंग से भीड़ के शक्ल में प्रवेश कर रायगढ़ तहसील के नायब तहसीलदार,तहसीलदार के रीडर और एस डी एम के भृत्य के साथ मारपीट की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर का संघ) ने रायपुर में संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे के अध्यक्षता में तत्काल बैठक कर घटना को वकीलों द्वारा पूर्व नियोजित करार देते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया है।

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने कहा है कि वीडियो को देखने से स्पष्ट है यह घटना सामान्य एवं अचानक होने वाली घटना नही थी बल्कि पहले से ही नियोजित थी।वीडियो में दर्शित अधिवक्ताओं द्वारा कार्यालयीन समय में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए अधिकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।

अध्यक्ष ने नायब तहसीलदार ,रीडर और भृत्य के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल गिरफतारी की मांग की।वहीं महासचिव संदीप अग्रवाल ने प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में कड़ी सुरक्षा की मांग शासन से किया।दोषी अधिवक्ताओं के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्यवाही नही होने की स्थिति में छ ग प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा भी आगे की रणनीति तय कर निर्णय लिया जाएगा।बैठक में संघ के समस्त पदाधिकारियों द्वारा कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और राजस्व न्यायालयीन कर्मचारियों को समर्थन दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...