हड़ताल पर बैठी मितानिनों की मांगें हो सकती है पूरी: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने भेजा मुख्यमंत्री को प्रस्ताव… पत्र लिखकर मितानिनों के प्रति चिंता व्यक्त की

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री बघेल को विभागीय प्रस्ताव भेजकर लगभग 2 हफ्तों से हड़ताल पर बैठी मितानिनों के प्रति चिंता व्यक्त की है, उन्होंने अपने प्रस्ताव में प्रदेश में कार्यरत लगभग 72000 मितानिनों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा है कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मितानिन बहनें विगत 13 दिनों से धरने पर बैठे हैं (जिन्हें हम स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी कहते हैं) लगभग 40 डिग्री से अधिक तापमान में और रात्रि में असुविधाओं के साथ मच्छर इत्यादि की समस्याओं के बाद भी अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर बैठे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी ओर से अनौपचारिक चर्चाओं का माध्यम भी बना रखा है और इन्हें समझाईस देकर अत्यधिक परेशानियों का वहन न कर हड़ताल से वापस जाने का सुझाव दे रहे हैं।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव मितानिनों के विषय पर पूर्व में 2 बार वित्त विभाग को पत्र लिख चुके हैं जोकि किन्हीं कारणों से लंबित रहा है। इसके अतिरिक्त सिंहदेव ने मितानिनों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की है और इस चर्चा से प्राप्त जानकारी को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने महत्वपूर्ण सुझावों का प्रस्ताव लिखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजा है।

इस प्रस्ताव में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने लिखा है कि
मितानिन बहनों से स्वास्थ्य कार्यों के अतिरिक्त भी प्रशासन अन्य कई कार्य लेता है और इनका सेवाकाल भी दिन में 8 घंटे से अधिक होता है। कई अवसरों पर रात-बे-रात आपातकालीन चिकित्सकीय सेवा देना पड़ता है। इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया है कि मितानीन बहनों के अथक परिश्रम और स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी योगदान को ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से व्यवहारिक पहलुओं में विचार किया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...