वैशाली नगर के विकास में 51 करोड़ की सौगात के लिए डिप्टी सीएम ने विधायक रिकेश को दी बधाई, कहा – सभी कार्यों की करें मानीटरिंग

भिलाई। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने विधायक रिकेश सेन को वैशाली नगर विधानसभा के लिए हाल ही में स्वीकृत 51 करोड़ 41 लाख रुपए के विकास कार्यों की बधाई देते हुए सभी कार्यों की मानीटरिंग और सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि विधायक रिकेश की अपने क्षेत्र के लिए निरंतर सक्रियता वैशाली नगर में विकास के नित नये आयाम गढ़ेगी और सभी कार्य उनकी निगरानी में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे होंगे।

आपको बता दें कि लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरूण साव ने विधायक रिकेश सेन को अपनी विधानसभा में सक्रिय रूप से निरंतर कार्य करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने वैशाली नगर क्षेत्र में आपकी प्रतिबद्धता को ध्यान रखते हुए नगर निगम भिलाई को 51 करोड़ से अधिक राशि से होने वाले अनेक कार्यों को स्वीकृति दी है। जिनमें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद, मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना एवं सेंट्रल लाईब्रेरी योजना अंतर्गत राज्य बजट से होने वाले कार्य शामिल हैं।

गौरतलब हो कि हाल ही में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भिलाई निगम के जोन-1 अंतर्गत नेहरू नगर अंडरब्रिज से भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन तक रेल्वे लाईन के सामानांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 22 लाख, भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल्वे लाईन के सामानांतर रोड एवं विद्युतीकरण कार्य हेतु 3 करोड़ 84 लाख, नगरोत्थान के लिए जवाहर मार्केट के उन्नयन एवं विकास के लिए 7 करोड़, सेंट्रल लाईब्रेरी सह रीडिंग जोन परिसर 500 सीटर हेतु 11 करोड़ 42 लाख 28 हजार सहित वैशाली नगर विधानसभा में अन्य अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए 25 करोड़ 92 लाख 76 हजार रूपये स्वीकृत हुए हैं।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने विधायक सेन को इन सभी कार्यों को अपने मार्गदर्शन में शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने तथा संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं की निगरानी सक्रिय रूप से करने के लिए निर्देशित करने कहा है। उन्होंने आगे कहा कि 51 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले ये सभी कार्य वैशाली नगर विधानसभा के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, साथ ही रिकेश सेन के मार्गदर्शन और सुझाव से अधिक प्रभावी रूप से पूर्ण होंगे।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की प्रगति और संभावित लाभों की जानकारी वैशाली नगर विधानसभा की आम जनता तक व्यापक रूप से पहुँचेगी तथा यह न केवल विभाग के प्रयासों को पारदर्शिता प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र के लिए विधायक रिकेश सेन के निरंतर प्रयास से जनता का विश्वास और भी सुदृढ़ होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...