विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी पर डिप्टी CM का बयान: बोले – विधायक देवेंद्र यादव को कानून और संविधान पर भरोसा नहीं… छत्तीसगढ़ में कानून का राज, जो भी उल्लंघन करेगा, उस पर कड़ी कार्यवाही होगी

रायपुर। बलौदाबाजार घटना मामले में पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ कार्यवाही की है। इस पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कानून का राज है, जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, वह कितना भी बड़ा आदमी हो, उस पर कड़ी कार्यवाही होगी। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। बलौदाबाजार मामले की जांच के बाद महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, उसके बाद ही पुलिस ने एक्शन लिया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, विधायक देवेंद्र यादव को बार-बार नोटिस देने के बावजूद बयान दर्ज नहीं कराया। कल उन्होंने हाथ में संविधान लेकर पुलिस की कार्यवाही का विरोध किया। ये बताता है कि, इनका कानून और संविधान पर भरोसा नहीं है। ये कांग्रेस का इतिहास है। ये लोग न्यायालय के आदेश का भी उल्लंघन करते हैं।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की चेतावनी पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस कार्यवाही पर राजनीति कर रही हैं।बलौदाबाजार की घटना भी एक राजनीतिक षड्यंत्र है। लोगों को घटना के लिए प्रेरित किया गया, सतनामी समाज को बदनाम करने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि, पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही कर रही है। बलौदाबाजार की घटना सामान्य घटना नहीं है। कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय में आगजनी की गई। इस मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...