CG – भीषण सड़क हादसे में डिप्टी डायरेक्टर की मौत: सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई… टक्कर इतनी जबरदस्त की गाड़ी के उड़ गए परखच्चे… अस्पताल पहुंचने से पहले ही उपसंचालक की चले गई जान

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिले में एक सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। सड़क हादसे में डिप्टी डायरेक्टर की जान चली गई। डिप्टी डायरेक्टर का नाम शिव कुमार प्रसाद है, जो कृषि विभाग में पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक शासकीय वाहन से कृषि विभाग के उपसंचालक जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के कृषि विभाग के उपसंचालक शिवकुमार प्रसाद के सड़क दुर्घटना में जान चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर के पास हुआ है। बलरामपुर कृषि विभाग में पदस्थ उपसंचालक शिवकुमार प्रसाद बोलेरो वाहन से अंबिकापुर से बलरामपुर आ रहे थे, तभी गणेशपुर के पास उनकी गाड़ी का नियंत्रण खो गया और वाहन पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

हादसे में मृत उप संचालक कृषि एसके प्रसाद मूलतः मैनपाट के रहने वाले थे। अंबिकापुर के पटपरिया में उनका निजी निवास है। वे बलरामपुर में करीब दो सालों से पदस्थ थे। इसके पूर्व वे अंबिकापुर एवं सूरजपुर में कृषि उपसंचालक के पद पर कार्य कर चुके हैं। अंबिकापुर में कुछ समय तक वे जेडीए के प्रभार पर भी थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...