भिलाई निगम के सामान्य सभा में उपनेता प्रतिपक्ष दया ने उठाया सफाई कार्यों में गड़बड़ी का मुद्दा… जांच कमिटी का हुआ गठन, दया सिंह भी शामिल

भिलाई। सोमवार को नगर निगम भिलाई की विशेष सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सफाई में हुई गड़बड़ी का मुद्दा उठा। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने इस मुद्दे को लेकर शहर सरकार से प्रश्न किया और होने वाली गड़बड़ियों को लेकर जांच की मांग भी की। सभापति और कमिश्नर ने इस बेहद गंभीर विषय को लेकर कार्रवाई की बात कही और एक जांच कमेटी का गठन किया। इस जांच कमेटी में उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह भी शामिल है। दया सिंह का कहना है कि, शहर सरकार भ्रष्टाचार में लीन है सड़क, नाली, पानी समेत तमाम विषयों में भ्रष्टाचार कर रही है और उसी का नतीजा है कि करोड़ों रुपए के सफाई में घोटाला हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि, अब जब घोटाला सामने आ गया है तो शहर सरकार उस पर पर्दे डालने की कोशिश में लगी हुई है। दया सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर मैंने जांच की मांग की और अब जांच कमेटी का गठन हो गया है। इससे दोषी सामने आ जाएंगे और उन्होंने मांग की है कि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी राजनेता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, उन्हें बर्खास्त भी किया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...