नगरीय निकाय मंत्री से मिले उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह: भिलाई निगम की समस्याओं और आर्थिक हालत को लेकर की गंभीर चर्चा… टैक्स वसूली एजेंसी का ठेका निरस्त करने लेकर इन एजेंडों पर हुई बात

भिलाई। नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह आज नगरी निकाय मंत्री अरुण साव से मिले. उन्हें एक हनुमान चालीसा भेंट की और नगर निगम भिलाई की समस्याओ और आर्थिक हालत को लेकर गंभीरता से चर्चा की.

उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने नगरी निकाय मंत्री को बताया कि भिलाई नगर निगम की हालत खराब है. बीते कुछ माह से भिलाई निगम में कोई आयुक्त ही नहीं है. जो आयुक्त थे उनका तबादला हो गया तो वें चले गए लेकिन जिसका भिलाई निगम में तबादला हुआ है. वें यहाँ पद भार ग्रहण ही नहीं किए है. जिसे नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. वह अधिकारी भी भिलाई निगम के कार्यों को पूर्ण रूप से संपादित नहीं कर पा रहे हैं. इस वजह से नगर निगम के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. जनता के कई काम रुके हुए है. इसके अलावा उप नेता प्रतिपक्ष ने मंत्री का आभार जताया की उन्होंने निगम के विकास कार्य के लिए करोड़ों रूपये की स्वीकृति प्रदान की है.

इसके अलावा निगम की विभिन्न समस्या पर चर्चा की. जिस एजेंसी को नगर निगम ने टैक्स वसूली की जिम्मेदारी दी है वह एजेंसी ठीक से काम भी नहीं कर रही. वह अपना लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पा रही है. एजेंसी बैठे-बैठे नगर निगम से सिर्फ कमीशन खा रहा काम के नाम पर जीरो है. इसके अलावा कई तरह की गड़बड़ी भी कर रहा. निगम के कुछ ईमानदारी अफसरों ने ज़ब एजेंसी पर पेनल्टी लगाई तो शहर सरकार ने पेनल्टी के तहत कार्यवाही नहीं होने दी और हर माह पेमेंट कर रहे है. इससे निगम को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा. आम जानता जो खुद निगम पहुंच कर टैक्स पटा रहे है उसमें भी एजेंसी कमिश्न खा रही है. दया सिंह ने मंत्री के सामने ही भिलाई के नये आयुक्त को कॉल कर बात किया और भिलाई की स्थिति बताई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...