सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं जब परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करानी चाहिए तो आरोपी उप सरपंच ने परिजनों को पैसे का लालच देकर शिकायत करने से रोकने की कोशिश भी की, मगर परिजनों ने गांव के लोगों के साथ थाने पहुंचकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आदिवासी बहुल क्षेत्र सरगुजा से दुष्कर्म के कई मामले सामने आ चुके हैं मगर आज गांव के उप सरपंच ने ही नाबालिक छात्रा की असमत को तार-तार कर दिया है। पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित छात्रा के परिजनों का आरोप है कि गांव के उप सरपंच के द्वारा उनकी नाबालिग कक्षा सातवीं की छात्रा से घर का कामकाज कराया जाता था और शादी के समय पूरा खर्च उठाने की बात कही गई थी। बीते 20 जुलाई को छात्रा जब उप सरपंच के घर पहुंची तो आरोपी उप सरपंच ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जब पीड़िता ने अपनी आप बीती परिजनों को बताई तो आरोपी उप सरपंच ने परिजनों को पैसे का लालच देकर शिकायत करने से रोकने की कोशिश की, मगर जैसे ही परिजनों ने घटना की जानकारी ग्राम के लोगों को दी, जिसके बाद काफी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे लोगों ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है।