रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम लोगों को अब दूध खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (CGCDF) ने देवभोग दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दर लागू होने के बाद अब एक लीटर दूध का पैकेट 59 रुपये के बजाय 61 रुपये में मिलेगा।
आज से लागू हुईं नई दरें
पहले देवभोग के एक लीटर दूध के पैकेट की कीमत 59 रुपये थी। महासंघ के निर्णय के बाद इसमें 2 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही नई कीमत 61 रुपये प्रति लीटर हो गई है। नई दर आज से लागू कर दी गई है। हालांकि, दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे क्या वजह है, इसे लेकर महासंघ की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

अमूल और मदर डेयरी भी बढ़ा चुके हैं दाम
गौरतलब है कि इससे पहले 12 नवंबर को अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी का फैसला लिया था। वहीं, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में सांची दूध के दाम भी 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं।