MLA वोरा के एक्शन मोड में आने से विकास कार्यों ने पकड़ी रफ़्तार: 7 करोड़ की सड़कें और 2.5 करोड़ के आत्मानंद विद्यालय प्रोजेक्ट का कार्य दिसंबर तक होगा पूरा

दुर्ग। दुर्ग शहर के कांग्रेस विधायक अरुण वोरा निगम क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी एवं जनसमस्या के निराकरण के लिए एक्शन मोड में हैं। नगर निगम में नए आयुक्त लोकेश चंद्राकर द्वारा पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने उनके साथ लगातार दौरा कर उन्हें वार्डों की समस्या एवं प्रथमिकता से पूर्ण कराए जाने वाले बड़े विकास कार्यों से अवगत कराया।

गौरवपथ, मुक्तिधाम मार्ग, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, शिवनाथ इंटकवेल, पुलगांव नाला डायवर्सन जैसे कार्यों में गति लाने के लिए मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद उसी कड़ी में वोरा ने आयुक्त एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ दीपक नगर एवं मल्टीपर्पस स्कूल में बनाए जा रहे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूलों में चल रहे रेनोवेशन एवं निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

आत्मानंद विद्यालयों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए इन पर लगभग 2.5 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। वोरा ने कहा कि प्रदेश भर में स्वामी आत्मानंन्द विद्यालयों में प्रवेश लेने की होड़ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना शासकीय शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में सफल हो रही है। स्कूलों में शिक्षा के स्तर की तरह ही सुंदर भवन एवं स्वच्छ वातावरण निर्मित करने बड़ी राशि खर्च की जा रही है जिसका जल्द से जल्द छात्र छात्राओं को लाभ प्राप्त होना चाहिए।

कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे ने बताया कि दिसंबर माह तक दोनों आत्मानंद विद्यालयों का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा एवं भवन लोकार्पित किए जा सकेंगे। 7 करोड़ से होने वाले 60 वार्डों में मूलभूत विकास कार्य भी 2 माह में पूर्ण हो जाएंगे। विधायक के लगातार दौरे से अधिकारियों में भी प्रशासनिक कसावट देखने को मिली है लंबे समय से निविदा होने के बाद भी 7 करोड़ के सड़क नाली के काम शुरू नहीं हो पा रहे थे किंतु शुक्रवार को 65 लाख एवं शनिवार को 86.29 लाख के कार्यों का भूमिपूजन कर सड़क नाली एवं डामरीकरण कार्यों का शुभारंभ कराया गया है। जिससे लगभग 12 वार्डों में विकास का

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...