रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की रेड, 50 से ज्यादा बोरे ‘सितार’ जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के आधार पर तीन गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम ने शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम में जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से 50 बोरों से ज्यादा ‘सितार’ गुटखा जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

महाराष्ट्र से मिले इनपुट पर पहुंची टीम
जानकारी के मुताबिक, DGGI को शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में गुटखा रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारियों की टीम रायपुर पहुंची और तीन गाड़ियों में गोदाम पर दबिश दी। टीम ने मौके पर मौजूद दस्तावेजों के साथ-साथ गोदाम में रखे गुटखे के स्टॉक की भी जांच की।

कार्रवाई के दौरान गोदाम मालिक और कुछ अन्य लोगों को मौके पर बुलाकर पूछताछ की गई। DGGI की टीम ने पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है।

गोदाम में किसका था गुटखा? जांच में जुटी टीम
अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि गोदाम में रखा भारी मात्रा में गुटखा किस कारोबारी का है और इसकी सप्लाई कहां से हुई थी। शुरुआती जांच में गुटखा कारोबारी बंटी का नाम सामने आने की बात कही जा रही है।

DGGI सूत्रों के अनुसार, मंगलवार दोपहर जिस गोदाम में कार्रवाई की गई, वहां मिला गुटखा कारोबारी बंटी का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बंटी का दुर्ग में एक पार्टनर भी है, जिसके ठिकाने पर पहले कार्रवाई हो चुकी है।

महाराष्ट्र से कई राज्यों में सप्लाई का दावा
जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी बंटी महाराष्ट्र से अपना कारोबार संचालित करता है। बताया जा रहा है कि उसने महाराष्ट्र में कल्याण के पास एक फैक्ट्री स्थापित की है, जहां से गुटखा तैयार कर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मुंबई और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सप्लाई किया जाता है।

फिलहाल DGGI की टीम जब्त गुटखे के स्टॉक, दस्तावेजों और कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई और जब्त माल की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

छत्तीसगढ़ में 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती की तैयारी,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों...

माओवादी डंप से मिले 20 लाख रुपए गबन का...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में माओवादी डंप से बरामद करीब 20 लाख रुपए गबन का मामला सामने आया है। आरोप...

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...