DGP सस्पेंड: अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सरकार का एक्शन; अधिकारी बोले- सभी फुटेज फेक हैं

DGP सस्पेंड

नेशनल डेस्क। कर्नाटक के डीजीपी के रामचंद्र राव पर सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। उनके कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थे।

वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक में बवाल मच गया। वहीं, रामचंद्र ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है।

गृह मंत्री से मिलने पहुंचे
वीडियो कांड के बाद रामचंद्र कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से भी मिलने पहुंचे थे, मगर दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी। गृह मंत्री के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान रामचंद्र ने कहा, “ये पूरी तरह से मनगढ़ंत है और ये वीडियो पूरी तरह से फेक है।”

बता दें कि रामचंद्र राव राज्य के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी और नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) के महानिदेशक (डीजीपी) थे। उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए, जिसमें वो अपने कार्यालय में महिला के साथ नजर आ रहे हैं।

अश्लील वीडियो वायरल
वीडियो में डीजीपी रामचंद्र राव को उनके कार्यालय में एक महिला के साथ अंतरंग होते देखा गया है। एक वीडियो में वह वर्दी पहने हुए अपनी कुर्सी पर बैठकर महिला के साथ आपत्तिजनक आचरण करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में वह सूट पहने हुए हैं और उनके कक्ष में भारतीय ध्वज तिरंगा एवं पुलिस विभाग का प्रतीक चिन्ह साफ दिखाई दे रहा है।

कैसे रिकॉर्ड हुआ वीडियो
सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों द्वारा रिकॉर्ड किए गए हैं और करीब एक साल पुराने बताए जा रहे हैं। ये फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए जाने से पहले के बताए जा रहे हैं। बहरहाल, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि इन वीडियो को अभी क्यों जारी किया गया।

रान्या राव के सौतेले पिता हैं रामचंद्र राव
रामचंद्र राव पहली बार विवादों में नहीं हैं। वो जेल में बंद रान्या राव के सौतेले पिता हैं। रान्या को मार्च 2025 में सोना तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रान्या पर आरोप है कि उन्होंने पिता के पद का फायदा उठाकर प्रोटोकॉल का गलत फायदा उठाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...