धमतरी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले की जांच अब धमतरी तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह के रुद्री स्थित सरकारी आवास पर दबिश दी है। टीम आवास पर पहुंचकर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले में चर्चा तेज हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह के पति नवीन सिंह तोमर को इससे पहले इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, वर्तमान में वे जमानत पर बाहर हैं।
पति से जुड़े मामले में आवास पर जांच
नवीन सिंह तोमर की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी की टीम इंदिरा नवीन सिंह के सरकारी आवास पहुंची है। रुद्री स्थित आवास पर जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टीम किन दस्तावेजों या लेन-देन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
