धनकर समाज ने की सीएम से मुलाकात: धनकर समाज आयोग के गठन की रखी मांग… हॉस्टल के लिए जमीन आवंटन की रखी बात

भिलाई। धनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस मुलाकात में कई विषयों पर चर्चा हुई। पहले तो सीएम बनने की ढेर सारी बधाइयां समाज की ओर से प्रेषित की गई। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश धनकर के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने सीएम से मुलाकात की है। राकेश ने बताया कि, धनकर समाज की ओर से आयोग की मांग हुई थी। वो पूरी हो गई है लेकिन अब तक आयोग का गठन नहीं हुआ है। नई सरकार से समाज को उम्मीद है कि जल्द से जल्द आयोग का गठन हो जाए। पदाधिकारियों की नियुक्ति हो जाए। वहीं दुर्ग में गरीब बच्चों के लिए हॉस्टल निर्माण जमीन आवंटन के विषय पर चर्चा हुई। आगामी 7 अप्रैल को ग्राम आमटी में होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं नवनिर्मिति शंकर भगवान के मंदिर के लोकार्पण समारोह का आमंत्रण भी सीएम को समाज के प्रतिनिधिनियों ने दिया। इस मुलाकात के दौरान राकेश धनकर (प्रदेश कार्यसमिति युवा मोर्चा ), उत्तम धनकर, सोमन लहुरिया, संतोष धनकर, पोखन पाल, राजकुमार धनकर, जीवन धनकर, परमेश्वर धनकर, अमरसिंह धनकर कांदुल, रोमनाथ पाल, अमरसिंह धनकर नगपुरा, मोहन पाल समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...

सरकारी स्कूल की बड़ी लापरवाही : छुट्टी के बाद...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सरकारी स्कूल की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षकों ने...

भिलाई के AI इंजीनियर की गुरुग्राम में ट्रेन से...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 25 वर्षीय एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की हरियाणा के गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।...