छत्तीसगढ़ के दो बड़े भाजपा नेता को नेशनल लेवल पर जिम्मेदारी: देश के 10 नेताओं के साथ धरमलाल कौशिक और विष्णु देव साय को BJP राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह

नई दिल्ली, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के दो बड़े नेता को BJP ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह दिया है। जिसमें देश के 10 नेताओं में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय का नाम भी शामिल है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति में बदलाव किया है। छत्तीसगढ समेत पांच राज्यों में इस साल के आखिरी तक में विधानसभा चुनाव है। जिसको लेकर भाजपा एक्टिव हो गई है।

दरअसल पिछले दो महीने से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर लगातार शीर्ष स्तर पर मैराथन बैठक ले रहे हैं। इसलिए संगठन में ये बदलाव हुआ है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद धरमलाल कौशिक ने कहा, मैं अपने प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। हमारा एक ही मिशन है साल 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना और इस जवाबदारी को हम पूरी तरह से निभाने में जुटे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष के पद से हटने के बाद मैं एक भी दिन खाली नहीं बैठा। लगातार मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी गई उसे मैंने पूरी किया।

धरमलाल कौशिक बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2008 से 2013 के दौरान विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ओबीसी वर्ग से आने वाले कौशिक 2013 में चुनाव हार गए थे, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इस बार वह फिर से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

विष्णुदेव साय जशपुर जिले के किसान परिवार से राजनीति में लंबी छलांग लगाई है। 16वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं अगस्त 2022 से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लेकिन चुनाव को सामने देखते हुए पार्टी ने विष्णुदेव साय को हटाकर सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। पिछले साल साय को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 10...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में संचालित ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना वैशाली नगर और एसीसीयू की...

GST परिषद के ऐतिहासिक फैसलों से व्यापारियों को बड़ी...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यापार अनुकूल बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण...

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, साहू समाज के...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर ‘सेवा संकल्प चौक’ किए जाने की चर्चा के बीच साहू समाज के विरोध के बाद...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की घोषणा का साहू...

रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन करने की घोषणा के बाद इस निर्णय को लेकर विरोध के स्वर सामने...