दुर्ग में पुलिस के Dial 112 ने बचाई जान: फांसी लगाकर सुसाइड करने जा रही थी महिला… टाइम पर पहुंच कर जवानों ने फंदे से उतारा, ये वजह आई सामने; पढ़िए

दुर्ग। दुर्ग जिले में Dial 112 ने एक महिला की जान बचाई है। टीम द्वारा त्वरित रिस्पांस से सुसाइड कर रही महिला की जान बच पाई है। आपको बता दें, Dial 112 के आरक्षकों ने फाँसी के फंदे पर लटकने जा रही महिला के घर का दरवाज़ा तोड़कर बचाया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोहपर15:22 बजे डायल 112 के टीम को इवेंट मिला। पुलिस ने बताय कि, कॉलर को बार-बार कॉल किया जो कॉल नही उठा रहे थे तो तत्काल टीम को रवाना किया गया।

डायल 112 की टीम लोकेशन के आधार पर घटनास्थल के पास पहुंची। घरवालों के संबंध में आसपास पता किया तो महिला के घर का जानकारी मिला कि, एक महिला अपने ही घर का दरवाजा लगाकर फांसी लगाने की कोशिश कर रहा है। बहुत आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खोल रही हैl पुलिस के जवानों द्वारा दरवाजा तोड़ा गया।

सामने महिला अपने रूम में ही पंखे में साड़ी से फांसी लगा रही थी। जिसको तत्काल ही फंदा खोलकर निकाला गया तत्काल नीचे उतारा गया पानी पिलाया गया। फांसी लगाने की जानकारी पूछा गया तो महिला ने बताया कि पति और पत्नी के बीच पारिवारिक वाद विवाद होने के कारण महिला फांसी लगा रही थी। महिला ने बताया वह अभी ठीक है महिला एवं उसके पति को थाना मोहन नगर द्वारा समझाइस दिया गया। Dial 112 के आरक्षकC/1806 तारकेश्वर साहू C/538 मुकेश यादव चालाक मनीष निर्मलकर ID 371 चालक नितेश सिन्हा ID 312 ने त्वरित व सराहनीय कार्य किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...